नैतिक शिक्षा का पाठ स्कूल जेल में पढ़ाया
ब्रह्माकुमार भगवान् भाई ने 2011 तक 5000 स्कूल कालेजों में और 800 जेलों में नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जिस कारण उनका नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है बी के भगवान् भाई ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू में ईश्वरीय सेवा में 30 वर्षो से समर्पित है
Wednesday, 24 October 2018
Monday, 22 October 2018
Saturday, 20 October 2018
BRAHMAKUMARIS GITA PATHSHALA CHOTKA DHAKAICH BIHAR
इस अवसर पर बी के भगवान् भाई ने कहा कि मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। उन्होंने बताया कि स्वयं की रक्षा करने वाला ही देश की रक्षा कर सकता है। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)


































