Tuesday, 15 May 2018

जयनगर (बिहार )—चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स में तनाव मुक्ति विषय पर चर्चा

जयनगर  (बिहार  )—चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स में  तनाव मुक्ति  विषय पर  चर्चा   
आयोजक –स्थानीय ब्रह्माकुमारी  सेवाकेंद्र जयनगर (बिहार  )
मुख्य वक्ता ---ब्रह्मकुमार भगवान् भाई माउंट आबू
विषय –-तनाव मुक्ति 
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष ---अखलेश सिह 
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स महासचिव ---अनिल कुमार बेरोलिया 
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स  कर्मचारी अध्यक्ष --रामचंद्र मंडल 
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स उपाध्यक्ष ---धुर्व गुप्ता 
बी के रीना बहन स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र प्रभारी 
बी के डॉ धनिकलाल यादव   
बी के पुरुषोत्तम   भाई माउंट आबू 
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सभी मेम्बर्स  उपस्थित थे
कार्यक्रम के अंत में मेडिटेशन कराया 
बी के पिकी ने   गीत गाये 
इस अवसर पर माउंट आबू के राजयोगी बी के भगवान् भाई ने कहा कि सकारात्मक सोच से आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मविश्वास से कुछ कर गुज़रने का साहस पैदा होता है। इसी साहस से उत्पन्न बल से व्यक्ति कठिन से कठिन समस्या को सुलझा लेता है।वर्तमान समय जितनी भी समस्या हैं उन सबका कारण है नकारात्मक सोच। नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। तनाव मुक्त बनने के लिए सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है। सकारात्मक विचार से ही मुक्ति संभव है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक बीमार न होने वाले व्यक्ति को पूरा स्वस्थ नहीं कहा जाता है उसी प्रकार एक नकारात्मक सोच न रखने वाले व्यक्ति को सकारात्मक सोच वाला नहीं कहा जा सकता । सकारात्मक सोच रकने वाले लोगों का एक अलग ही पहचान होता है ।19वीं सदी तर्क की थी, 20वीं सदी प्रगति की रही और 21वीं सदी तनाव पूर्ण होगी। ऐसे तनावपूर्ण परिस्थितियों में तनाव से मुक्त होने सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि मन में लगातार चलने वाले नकारात्मक विचारों से दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरकर शरीर में आ जाते हैं। इनसे अनेक बीमारियां होती हैं। मन के नकारात्मक विचारों से मनोबल, आत्मबल कमजोर बन जाता है।भगवान भाई ने कहा कि जहां तनाव है वहां अनेक समस्याएं बढ़ जाती हैं। तनाव के कारण आपसी मतभेद, टकराव बढ़ जाते हैं। जहां तनाव है वहां मानसिक अशांति के वश होकर मनुष्य व्यसन, नशा, डिप्रेशन के वश हो जाता है। उन्होंने बताया कि मन चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही मन में घृण, नफरत, बैर, विरोध, आवेश और क्रोध उत्पन्न होता है।
चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष ---अखलेश सिह जी ने बी के भगवान् भाई का मैथली टोपी पहनकर और शाल ओढाकर सन्मान किया 
कार्यक्रम की शुरवात में बी के डॉ धनिकलाल यादव   ने ब्रह्माकुमारी सस्था का परिचय कर किया 
बी के रीना बहन जी ने राजयोग का महत्व बताया 

No comments:

Post a Comment