Wednesday, 17 January 2018

भगवानपूर (बिहार )—नवनिर्मित शांति शक्ति सरोवर वरिसपुर भगवानपूर (बिहार )में स्नेह मिलन

भगवानपूर (बिहार  )—नवनिर्मित शांति शक्ति सरोवर वरिसपुर भगवानपूर (बिहार  )में स्नेह मिलन कार्यकर्म 
आयोजक –स्थानीय ब्रह्माकुमारी  सेवाकेंद्र भगवानपूर (बिहार  )
मुख्य वक्ता ---ब्रह्मकुमार भगवान् भाई माउंट आबू
विषय –-तनाव मुक्ति 
सीनियर राजयोगी बी के प्रफुल भाई 
बी के ज्योतिबहन प्रभारी सेवाकेंद्र भगवानपूर(बिहार )
बी के वीरेंद्र   भाई इंजनियर शांतिवन 
बी के अमन भाई  
बी के विवेकानंद भाई   
आस पास के गांव के लोगो ने भाग लिया 
इस अवसर पर माउंट आबू के राजयोगी बी के भगवान् भाई ने कहा कि वर्तमान समय जितनी भी समस्या हैं उन सबका कारण है नकारात्मक सोच। नकारात्मक सोच से तनाव बढ़ता है। तनाव मुक्त बनने के लिए सकारात्मक विचार संजीवनी बूटी है। सकारात्मक विचार से ही मुक्ति संभव है।उन्होंने कहा कि 19वीं सदी तर्क की थी, 20वीं सदी प्रगति की रही और 21वीं सदी तनाव पूर्ण होगी। ऐसे तनावपूर्ण परिस्थितियों में तनाव से मुक्त होने सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि मन में लगातार चलने वाले नकारात्मक विचारों से दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरकर शरीर में आ जाते हैं। इनसे अनेक बीमारियां होती हैं। मन के नकारात्मक विचारों से मनोबल, आत्मबल कमजोर बन जाता है।भगवान भाई ने कहा कि जहां तनाव है वहां अनेक समस्याएं बढ़ जाती हैं। तनाव के कारण आपसी मतभेद, टकराव बढ़ जाते हैं। जहां तनाव है वहां मानसिक अशांति के वश होकर मनुष्य व्यसन, नशा, डिप्रेशन के वश हो जाता है। उन्होंने बताया कि मन चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही मन में घृण, नफरत, बैर, विरोध, आवेश और क्रोध उत्पन्न होता है।

No comments:

Post a Comment