Wednesday, 17 January 2018

मुजफ्फपुर (बिहार )—हनुमान नगर में तनाव मुक्ति


मुजफ्फपुर (बिहार  )—हनुमान नगर में तनाव मुक्ति पर प्रोग्राम   
आयोजक –स्थानीय ब्रह्माकुमारी  सेवाकेंद्र मुजफ्फपुर (बिहार  )
मुख्य वक्ता ---ब्रह्मकुमार भगवान् भाई माउंट आबू
विषय –-तनाव मुक्ति 
अतिथि --- ऋषिकेश शर्मा एस डी ओ मधुबनी 
              कविता गोमनका बजाज मोटर ओनर 
               सुरेश महेता मैनेजर 
               जनकराज जी एम् अशोक ब्रांड डीलर शीप 
             
बी के राजेंद्र भाई   
बी के शोभाकांन्त  भाई 
बी के भगवान भाई ने कहा कि बदलने से विपरीत परिस्थिति भी सहज दिखने लगती है। अपनी समस्या को समाप्त करने एवं सफल जीवन जीने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाने की बहुत आवश्यकता है। 
उन्होंने कहा कि समस्याओं का कारण ढूढने  की बजाए निवारण ढंूढ़े।
उन्होंने कहा कि समस्या का चिंतन करने से तनाव की उत्पत्ति होती है। मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता है।यदि हमारे विचार सकारात्म है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जीवन को रोगमुक्त,दीर्घायु, शांत व सफल बनाने के लिएहमें सबसे पहले विचारों को सकारात्मक बनाना चाहिए। राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक विचार से समस्या समाधान में बदल जाती है। एक दूसरों के प्रति सकारातमक विचार रखने से आपसीभाई चारा बना रहता है। उन्होंने सत्संग एवं
आध्यात्मिक ज्ञान को सकारात्मक सोच के लिए जस्री बताते हुए कहा कि हम अपने आत्मबल से अपना मनोबल बढ़ा सकते है। सत्संग के द्वारा प्राप्त ज्ञान और शक्तियां ही हमारी असली पूंजी हैं। उन्होंने  ने कहा कि राजयोग के निरंतर अभ्यास के द्वारा हम अपने कर्म इद्रियों को संयमित कर अपने आंतरिकसद्गुणों का विकास कर सकते
हैं। उन्होंने कहा कि मन बुद्धि के द्वारा चांद सूर्य से पार रहने वाली
परम शक्ति को मन बुद्धि से याद कर उनके गुणों का गुणगान करना ही राजयोग है
अतिथि --- ऋषिकेश शर्मा एस डी ओ मधुबनी ने भी अपना उद्बोधन दिया 

No comments:

Post a Comment