मुजफ्फपुर (बिहार )—होली मिशन सीनियर सेकण्डरी स्कूल में शिक्षको के लिए सेमिनार आदर्श शिक्षक विषय पर चर्चा
आयोजक –स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र मुजफ्फपुर (बिहार )
मुख्य वक्ता ---ब्रह्मकुमार भगवान् भाई माउंट आबू
विषय –-आदर्श शिक्षक
प्रिंसिपल ---सतप्रकाश जी
डायरेक्टर ---राजीव कुमार सिंह
डायरेक्टर ---रमेश ठाकुर
डायरेक्टर ---गुणवंत कुमार मलिक
डायरेक्टर ---अनिल कुमार सिंह
बी के राजेंद्र भाई
बी के शोभाकांन्त भाई
सभी शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित थे
कार्यक्रम के अंत में मेडिटेशन कराया
बी के भगवान भाई ने कहा कि शिक्षकों को केवल पाठ पढ़ाने वाला नहीं बल्कि सारे समाज को श्रेष्ठ मार्ग दर्शन देने वाला होना चाहिए है। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते हमारे अंदर सद्गुण होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि बिगड़ती परिस्थितियों को देखते हुए समाज को सुधारने की बहुत आवश्यकता है। वर्तमान के छात्र भावी समाज हैं। यदि भावी समाज को आदर्श बनाना चाहते हों तो छात्रों को भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक आचरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वही है जो अपने जीवन की धारणाओं से दूसरों को शिक्षा देता है। भगवान भाई ने कहा कि शिक्षा देने के बाद भी यदि बच्चे बिगड़ रहे हैं, उसका अर्थ मूर्तिकार में भी कुछ कमी है। शिक्षकों के केवल पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक नहीं बल्कि सारे समाज को श्रेष्ठ मार्गदर्शन देने वाला शिक्षक बनाना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते हमारे अंतर सदगुण होना जरु
अगर भावी समाज को आदर्श बनाना हैं तो छात्राओं को भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक आचरण पर भी उनके ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक वही है, जो अपने जीवन की धारणाओं से दूसरों को शिक्षा देता है।किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को अपने जीवन की धारणाओं के आधार पर नैतिक पाठ भी आवश्यक पढ़ाना चाहिए। शिक्षकों के हाव-भाव, उठना, बैठना, चलना व व्यवहार करना इन बातों का असर भी बच्चों के जीवन में पड़ता है। वहीं स्थानीय ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा केंद्र के शोभाकांत भाई ने कहा कि एक दीपक से पूरा कमरा प्रकाशित होता है।इसी तरह एक शिक्षक से हजारों बच्चे शिक्षित होते हैं। डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियों को परिवर्तन करने की जिम्मेवारी शिक्षकों की है। शिक्षकों को स्वयं के आचरण पर ध्यान देने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment