संवाद सहयोगी जुगियाल : मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। उससे मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान से पधारे राजयोगी भगवान भाई ने कही। वह शाहपुरकंडी टाउनशिप के श्री ब्राह्मण सभा भवन में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरे विश्व में इंसान को पूर्ण रूप मे स्वस्थ रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहा है। सकारत्मक के बारे में उन्होंने कहा कि सकारत्मक रहने से हर समस्या का हल निकलता है। विपरीत परिस्थिति में भी बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। मन से जलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, ²ष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर यह सब अच्छा हो जाए तो तनाव पैदा ही नहीं होता। इस मौके पर भगवान भई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करवाया और मेडिटेशन करने के गुर भी सिखाए। चांद, सूर्य तारागण से पार रहने वाले परमपिता को मन बुद्धि से याद करना उनके गुणों का गुणगान करना, उनके बताए मार्ग पर चलना ही वास्तव में राजयोग है। इस मौके पर रा¨जदर जौडा, पवन बाबा, ओपी वर्मा, सुखदयाल शर्मा, टीटा, मनमोहण ¨सह, कमल, एमएस धीमान आदि उपस्थित थे।